{"_id":"6a7bc3481c599b0b5200e494","slug":"up-akash-anand-calls-rahul-and-akhilesh-uncle-akhilesh-retorts-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आकाश आनंद ने राहुल-अखिलेश को कहा 'अंकल', अखिलेश का पलटवार- हमसे कुछ न कहलवाओ तो अच्छा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आकाश आनंद ने राहुल-अखिलेश को कहा 'अंकल', अखिलेश का पलटवार- हमसे कुछ न कहलवाओ तो अच्छा..
Wed, 12 Aug 2026 06:20 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:20 AM IST
सार
Akhilesh Yadav: बसपा नेता आकाश आनंद द्वारा राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अंकल कहकर संबोधित किया गया है। इस पर अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व आकाश आनंद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों को 'अंकल' कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन
30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को अंकल ही कहेगा
अखिलेश यादव द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को 'बुआ' कहे जाने के संदर्भ में जब आकाश आनंद से सवाल उठा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अखिलेश यादव को भैया नहीं मानेंगे। वह उन्हें अंकल ही कहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस और बीजेपी को बताया 'एक ही सिक्के के दो पहलू'
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि "राहुल अंकल" अक्सर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलित अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहाँ भी वही नीतियाँ लागू हैं जिनका वे विरोध करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता के लिए कांग्रेस और भाजपा में कोई खास फर्क नहीं है।
विज्ञापन
अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
बसपा नेता आकाश आनंद के सपा अध्यक्ष को अंकल कहे जाने के सवाल अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है। हमसे कुछ न कहलवाओ। हमारे संबंध बहुतों से अच्छे से रहे हैं। मुकाबला उनसे हैं जो दिल्ली और यूपी में बैठे हैं।
संसद में चर्चा से भाग रही है सरकार : अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है। भाजपा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है। सरकार चर्चा से भाग रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा-परीक्षा और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए है। हम लोग चाहते है कि दोनों मुद्दों पर चर्चा हो। सरकार दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दे। अखिलेश ने मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के संगी-साथी अंडरग्राउंड और गैर पंजीकृत लोगों के तार शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़े है।
उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि अयोध्या में राम धन की लूट हुई। पैसे बोरे भरकर बाहर गए। कंडों में पैसे निकले। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। आरक्षण की लूट हो गई। नौजवानों को नौकरी व रोजगार नहीं मिल रहा है।