फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang lure people with goats chickens sewing machines water coolers and bicycles to induce religious conversion

UP: 'बकरी, मुर्गी, सिलाई मशीन और...', ये लालच देकर गिरोह कराता था धर्मांतरण; 15 परिवारों ने अपनाया ईसाई धर्म

Wed, 12 Aug 2026 01:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 12 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

लखनऊ के मोहनलालगंज में धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। राजस्व टीम चर्च की पैमाइश करने पहुंची। वहीं, खुलासा हुआ है कि गिरोह धर्मांतरण के लिए लोगों को सिलाई मशीन, वाटर कूलर और साइकिल का प्रलोभन देता था। 

विज्ञापन
Gang lure people with goats chickens sewing machines water coolers and bicycles to induce religious conversion
lucknow conversion case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में धर्मांतरण के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राजस्व की टीम चर्च की पैमाइश के लिए भदेसुवा गांव पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण चर्च के बाहर जमा हो गए और धर्मांतरण के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चर्च के केयरटेकर राजेश गौतम की दो बेटियों ने भी ग्रामीणों से जमकर बहस की और किसी को परिसर में दाखिल नहीं होने दिया। दोनों ने गेट को अंदर से बंद कर लिया। राजस्व की टीम को भी भीतर जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक समझाने के बाद दोनों राजी हुईं। 
विज्ञापन


उन्होंने शर्त रखी कि राजस्व टीम के अलावा दूसरा कोई भी परिसर में दाखिल नहीं होगा। राजस्व टीम ने चर्च की जमीन की पैमाइश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद टीम बैरंग वापस लौट गई। बुधवार को राजस्व की टीम पुलिस के साथ जाकर चर्च की जमीन की पैमाइश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश के बाद ही स्पष्ट होगा कि जिस जमीन पर चर्च का निर्माण किया गया है वह किसके नाम पर दर्ज है। तहसीलदार मोहनलालगंज ऋतुराज शुक्ल का कहना है कि जमीन काफी पुरानी है। पैमाइश की जा रही है। बुधवार को फिर से टीम जाएगी। इसके बाद भूखंड के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

बकरी, मुर्गी तक बांटता था गिरोह 
स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरोह धर्मांतरण के लिए लोगों को सिलाई मशीन, वाटर कूलर और साइकिल का प्रलोभन देता था। गरीब परिवार के लोग लालच में आकर उनसे सहयोग ले लेते थे। इसके बाद उन्हें बकरी और मुर्गियां भी दी जाती थीं। धीरे-धीरे लोगों को हिंदू से ईसाई बना दिया जाता था। 

 

पुलिस की टीम ने भी भदेसुवा गांव का दौरा किया और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस का कहना है कि कोई पीड़ित सामने आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कम हुई संदिग्ध गतिविधियां
स्थानीय निवासी राम मिलन ने बताया कि करीब 15 परिवारों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। ये लोग हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में चंदा देने से मना कर देते हैं। प्रत्येक रविवार को बड़ी संख्या में लोग चर्च में जमा होते हैं। पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां कम हुई हैं। बाहरी लोगों का भी आना जाना कम हुआ है।

 

धर्मांतरण गिरोह पर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को अतिरिक्त इंस्पेक्टर हजरतगंज संतोष पटेल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने प्रदेश में संचालित चर्च, उससे जुड़ी संपत्तियों की जांच की मांग की। कहा कि इस पर जल्द पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि ज्ञापन लेकर आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed