UP: लखनऊ में कार के डिस्प्ले पार्ट की जगह पैकेट में निकली मिट्टी, छात्र ने पुलिस से की शिकायत; सामने आया Video
लखनऊ में ऑनलाइन मंगाए गए कार के डिस्प्ले पार्ट की जगह पैकेट से मिट्टी निकलने का मामला सामने आया है। छात्र ने डिलीवरी मैन के सामने पार्सल खोला और वीडियो बनाया। भुगतान की रकम वापस मांगने पर विवाद हुआ। छात्र ने पुलिस को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबग्गा के आम्रपाली योजना में ऑनलाइन मंगाए गए कार के डिस्प्ले पार्ट के पैकेट से सामान की जगह मिट्टी निकलने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर 11वीं के छात्र राजा चौहान ने डिलीवरी मैन के सामने पार्सल खोला और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। छात्र ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
राजा के मुताबिक, चार अगस्त को उसने एक निजी कंपनी की वेबसाइट से कार के डिस्प्ले के लिए हेड यूनिट ऑर्डर की थी। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई से 1999 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे डिलीवरी मैन अरुण पार्सल लेकर पहुंचा। उसके सामने पैकेट खोला गया तो अंदर कार के डिस्प्ले पार्ट की जगह मिट्टी निकली।
रकम वापस कराने की मांग की
राजा ने बताया कि शिकायत करने पर डिलीवरी मैन ने कंपनी में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद छात्र ने डिलीवरी मैन की बाइक की चाबी निकालकर भुगतान की रकम वापस कराने की मांग की। डिलीवरी मैन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को फटकार लगाते हुए बाइक की चाबी वापस दिलाई। इसके बाद डिलीवरी मैन वहां से चला गया।
छात्र के मुताबिक, घटनाक्रम का वीडियो और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मौजूद है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।