{"_id":"6a25db7b807c49bffb0bf654","slug":"road-will-be-built-in-baderna-after-about-50-years-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-990404-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बड़ेरना में करीब 50 साल बाद बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बड़ेरना में करीब 50 साल बाद बनेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोईवाला विधानसभा के ग्राम पंचायत हल्द्वाड़ी के बड़ेरना गांव में करीब 50 वर्ष बाद सड़क का निर्माण होगा। शेरा गोदी से लेकर बड़ेरना तक 1.450 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण के लिए 126.38 लाख की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।
शेरा गोदी से लेकर बड़ेरना तक करीब पचास साल पहले कच्चे मार्ग को बनाया गया था। ग्राम प्रधान द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बाद मेरा गांव मेरी सड़क के अंतर्गत 2024-2025 में मार्ग के करीब एक किलोमीटर हिस्से को पक्का करवाया गया था लेकिन बाकी मार्ग काफी खस्ताहाल था।
मार्ग में बने गहरे गड्ढे और बारिश में आने वाले मलबे से लोगों का इस मार्ग पर पैदल चलना भी काफी मुश्किल होता है। ग्राम प्रधान शीला कठैत व अनिल कठैत ने कहा कि मार्ग को मंजूरी मिलने से दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे शेरा गोदी से बड़ेरना तक आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन
-- -
कोट-
- राज्य योजना के अंतर्गत शेरा गोदी से लेकर बड़ेरना तक 1.45 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण को वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस मार्ग को करीब पचास वर्ष बाद पहली बार बनाया जाएगा। डोईवाला की अन्य पहाड़ी पंचायतों में भी जल्द ही कई और सड़कों को मंजूरी मिलने वाली है। - बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला

Trending Videos