{"_id":"6a4e4bb8bab7cd1dec0ad903","slug":"rohit-panwar-will-represent-india-in-kazakhstan-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143537-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कजाकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रोहित पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कजाकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रोहित पंवार
Wed, 08 Jul 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रानीपोखरी निवासी रोहित पंवार कजाकिस्तान के अलमाटी में आयोजित होने वाली एशियन जुजितशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-69 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित रोहित को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
कजाकिस्तान के अलमाटी में 12 से 17 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियन जुजितशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रोहित पंवार बुधवार को रवाना हुए। देहरादून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी एवं रोहित के कोच तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन रयाल ने शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
रोहित का चयन अंडर-69 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। कोच नवीन रयाल ने बताया कि रोहित पंवार एक होनहार खिलाड़ी हैं। उन्होंने ग्रैपलिंग में अब तक पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा रोहित जुजितशु के भी राष्ट्रीय पदक विजेता हैं। वर्ष 2024 में भी रोहित एशियन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस अवसर पर रोहित पंवार के दादा प्रेम सिंह पंवार, अविनाश पंवार, मास्टर त्रयाक्ष रयाल, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।