{"_id":"6a79dce2d8ef6364ac0671bd","slug":"sir-18234-names-removed-from-doiwala-voter-list-notices-issued-to-61548-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-144923-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: डोईवाला में 18234 मतदाताओं के नाम घटे, 61548 को दिए गए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: डोईवाला में 18234 मतदाताओं के नाम घटे, 61548 को दिए गए नोटिस
Mon, 10 Aug 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण में डोईवाला विधानसभा में 18234 नाम कम हुए हैं जबकि नाम, पता और अन्य विसंगतियों पर 61548 मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं। एसआईआर से पहले तक डोईवाला में कुल 165283 मतदाता थे। एसआईआर के प्रथम चरण के अंतर्गत मतदाताओं को संबंधित फाॅर्म दिए गए थे। मतदताओं को फाॅर्म बीएलओ को भरकर जमा कराने थे लेकिन 18234 मतदाताओं ने फाॅर्म जमा नहीं करवाए जिस कारण 165283 मतदाताओं में से 18234 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इसके बाद कुल 147,049 मतदाता शेष हैं। 147,049 मतदाताओं में से मैपिंग विसंगति पर 44652 , नो मैपिंग पर 16896 यानी कुल 61548 को नोटिस दिए गए हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं उन सभी मतदाताओं को 31 अगस्त तक संबधित दस्तावेजों के साथ नोटिस में दिए गए स्थान पर जाकर अपना पक्ष रखना होगा।
बीएलओ और एसआईआर में लगे हुए अधिकारियों का कहना है कि नोटिस से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। नोटिस के साथ संबधित दस्तावेज जमा कराने के बाद मतदाता का नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा। एसआईआर प्रक्रिया सिर्फ मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने के लिए अपनाई जा रही है। प्रत्येक स्तर पर मतदाताओं की मदद की जा रही है। मतदाताओं को दिए गए नोटिस के पीछे कुल 12 दस्तावेजों की स्पष्ट सूची दी गई है। जिनमें से कोई भी एक दस्तावेज जमा किया जा सकता है।
मतदाताओं को नोटिस आने के ये हैं मुख्य कारण
जौलीग्रांट। माता-पिता और उनकी संतान के बीच 15 वर्ष से कम या 50 वर्ष से अधिक उम्र का अंतर, भाई बहनों के बीच 9 माह से कम का अंतर, पिछली मतदाता सूची और नई सूची में उम्र में अंतर, पुरानी और नई मतदाता सूची में माता-पिता के नाम में त्रुटियों आदि कई कारण हैं।
विज्ञापन
-- डोईवाला में प्रथम चरण में 18234 मतदाता घटे हैं जबकि मैपिंग विसंगति और नो मैपिंग में नोटिस दिए गए हैं। मतदाताओं को नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं है। मांगे गए 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक जमा कराने पर मतदाता का नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए की जा रही है। बिरम सिंह पंवार, तहसीलदार डोईवाला