सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mill is unable to get enough sugarcane

Rishikesh News: क्षेत्रफल कम होने से नहीं मिल पा रहा पर्याप्त गन्ना

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 01 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The mill is unable to get enough sugarcane
विज्ञापन
लगातार कम हो रहे गन्ना क्षेत्रफल के कारण शुगर मिल को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नतीजा मिल नो केन का सामना कर रही है। इस साल डोईवाला में 150 बीघा गन्ना क्षेत्रफल कम हो गया है। जिससे क्षेत्र की गन्ने की खेती का भविष्य संकट में दिखाई दे रहा है। शुगर मिल डोईवाला को इन दिनों पेराई के लिए कम गन्ना मिल रहा है। इसका कारण डोईवाला और उसके आसपास के इलाकों में गन्ना क्षेत्रफल का लगातार कम होना माना जा रहा है। गन्ना समिति की माने तो साल 2024-25 के पेराई सत्र में करीब 100 बीघा और वर्तमान 2025-26 के गन्ना पेराई सत्र के लिए डोईवाला में 150 बीघा गन्ना क्षेत्रफल कम हो गया है, जो क्षेत्र की गन्ना खेती के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।डोईवाला के ग्रामीण इलाकों में अवैध प्लाटिंग और कंक्रीट के बढ़ते जंगल गन्ने की खेती को तबाह करने पर तुले हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि जिस मिल में मार्च-अप्रैल तक पेराई होती थी, अब फरवरी में सिमट जाएगी। गन्ना समिति डोईवाला चीनी मिल को हर साल 10-12 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति करती है। जो 30 जनवरी तक 6 लाख 31 हजार 838 क्विंटल गन्ना की आपूर्ति ही कर सकी है। समिति अनुमानित दो लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति करने में ही सक्षम दिखाई दे रही है। गन्ना क्षेत्रफल के घटने से गन्ना की खेती पर असर साफ दिखाई देने लगा है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed