फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Villagers Raise Issues at Multi-purpose Camp

Rishikesh News: बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

Wed, 23 Sep 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers Raise Issues at Multi-purpose Camp
यमकेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड यमकेश्वर के ब्लॉक सभागार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं। विभागीय अधिकारियों ने समस्याएं सुनने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिलाया। शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान ने की। जिला विकास अधिकारी रमेश चंद ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा। शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, उद्यान, रीप, एनआरएलएम, समाज कल्याण और बाल विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट व कविता डबराल, ज्येष्ठ उप प्रमुख स्वाति रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र सिंह रावत, बीडीओ आकाश बेलवाल समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed