{"_id":"6ae78241826a75c35605ea66","slug":"aaruhi-agarwal-from-roorkee-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1104326-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुख्यमंत्री चैंपियन्स ट्रॉफी में रुड़की की आरुही अग्रवाल ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुख्यमंत्री चैंपियन्स ट्रॉफी में रुड़की की आरुही अग्रवाल ने जीता कांस्य
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित उत्तराखंड मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, रुड़की की छात्रा आरुही अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। कक्षा आठ की छात्रा आरुही ने अंडर-14 आयु वर्ग की गोला फेंक (शॉटपुट) प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।
रुड़की के सुभाष नगर निवासी योगेश कुमार अग्रवाल की पुत्री आरुही ने इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व किया। खास बात यह है कि आरुही ने पहली बार अंडर-14 आयु वर्ग में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने शानदार खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए पदक अपने नाम किया।
आरुही की इस सफलता से उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने साबित किया कि मेहनत और लगन से कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। आरुही की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और खेल शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय को गौरवान्वित किया है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।