फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chain-snatching gang riding an e-rickshaw snatched an elderly woman's chain

Roorkee News: ई-रिक्शा में सवार चेन गैंग ने वृद्धा की चेन लूटी

Wed, 23 Sep 2026 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chain-snatching gang riding an e-rickshaw snatched an elderly woman's chain
ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं ने 67 वर्षीय वृद्धा को निशाना बनाकर उसके गले से सोने की चेन उड़ा दी। महिलाओं ने रास्ते में बैग से बार-बार वृद्धा के चेहरे पर वारकर उसका ध्यान भटकाया। इसके बाद घर के बाहर उतरते समय उसे बातों में उलझाकर ई-रिक्शा से फरार हो गईं। पीड़िता को कुछ देर बाद चेन गायब होने का पता चला।
विज्ञापन

राजबाला सैनी निवासी 28 सिविल लाइंस रुड़की हर रोज दुर्गा चौक के पास फिजियोथेरेपी सेंटर में इलाज के लिए जाती हैं। अक्सर उनके पति सतपाल सैनी उन्हें लेने के लिए आते हैं। बुधवार को उनके लेट होने के कारण राजबाला सैनी ने ई-रिक्शा में घर लौटने की सोची। इसके उन्होंने एक ई-रिक्शा को रुकवाया और उसमें बैठ गई। कुछ देर तक ई-रिक्शा वहीं खड़ा रहा तभी तीन कम उम्र की महिलाएं भी ई-रिक्शा में बैठ गईं।
विज्ञापन

राजबाला के मुताबिक इनमें से एक महिला हाथ में लिए बैग से बार-बार उनके चेहरे पर मार रही थी। उन्होंने इसका विरोध भी किया। साईं मंदिर के पास घर की गली के बाहर उतरने पर महिला ने उनसे घर से रुपये लाकर देने की बात कही। राजबाला जैसे ही घर की ओर बढ़ीं उन्हें गले में पहनी सोने की चेन गायब मिली। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक ई-रिक्शा फरार हो चुका था। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम मंदिर के पास ई-रिक्शा की लोकेशन हुई खत्म

ई-रिक्शा और उसमें सवार तीन महिलाओं की तलाश में पुलिस ने दिनभर सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन प्रेम मंदिर के पास उसकी लोकेशन समाप्त हो गई। बुधवार होने के कारण पुलिस आगे की लोकेशन तलाश नहीं सकी। अब बृहस्पतिवार को फिर से तलाश शुरू की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे महिलाओं का बड़ा गिरोह सक्रिय है। करीब एक माह पहले इसी क्षेत्र में इसी तरीके से एक महिला को निशाना बनाया गया था। इसके बाद से पुलिस महिलाओं के गिरोह की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा और संदिग्ध महिलाओं की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed