फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dispute over parking; youth attacked with bricks

Roorkee News: गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, युवक पर ईंटों से हमला

Sun, 30 Aug 2026 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Dispute over parking; youth attacked with bricks
कस्बे के मोहल्ला किला में गाड़ी खड़ी करने पर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक पर ईंटों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को मोहल्ला किला निवासी शमसुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रुड़की से अपने घर लौटे थे। आरोप है कि जैसे ही वह घर के पास अपनी गाड़ी खड़ी करने लगे तभी पड़ोस में रहने वाले अब्दुल रहमान, तौफीक और तौफीक की पत्नी परवीन वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि अब्दुल रहमान और तौफीक ने रंजिश के कारण उनके सिर व हाथ पर ईंटों से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। शमसुल ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। घटना के बाद से उनका परिवार दहशत में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब्दुल रहमान, तौफीक और परवीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed