फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sufi verses resonate at Jashn-e-Baba Farid

Roorkee News: जश्न-ए-बाबा फरीद में गूंजे सूफियाना कलाम

Sun, 30 Aug 2026 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sufi verses resonate at Jashn-e-Baba Farid
साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान दरगाह साबिर पाक में सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी की सरपरस्ती में सूफी राशिद साबरी की ओर से जश्न-ए-बाबा फरीद का आयोजन अकीदत और मोहब्बत के साथ किया गया। कार्यक्रम में कुल शरीफ की रस्म अदा कर देश में अमनो-अमान और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस वर्ष भी दरगाह साबिर पाक परिसर में हजरत बाबा फरीद गंज-ए-शकर की शान में जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में कुल शरीफ किया गया। कुल शरीफ के बाद महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया जिसमें सूफियाना कलाम पेश किए गए।
विज्ञापन


महफिल में मौजूद अकीदतमंदों ने बाबा फरीद की शिक्षाओं और सूफी परंपरा को याद किया। इससे पहले लंगर का बांटा गया। सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने बताया कि सूफी राशिद साबरी की ओर से हर वर्ष साबिर पाक के उर्स के दौरान जश्न-ए-बाबा फरीद का आयोजन किया जाता है। इस साल भी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल शरीफ के बाद देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की गई। इस मौके पर साहिबजादा शाह यावर अली, सूफी राशिद साबरी, हाफिज सऊद साबरी, शाह सुहैल मियां, शफीक साबरी, मुनव्वर अली, गुलशाद सिद्दीकी, रियाज कुरैशी साबरी, बाबा मिस्सी शाह, बाबा रिंकू शाह, साईं सुरेंद्र शाह, अतुल साई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed