{"_id":"6adcf815d875e0a1060cc00a","slug":"fir-registered-against-two-youths-on-charges-of-molesting-and-assaulting-a-young-woman-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1098173-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवती से छेड़खानी और मारपीट का आरोप, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवती से छेड़खानी और मारपीट का आरोप, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हथियाथल गांव में युवती से छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोपियों से परिवार को जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को शुक्रवार को दी गई तहरीर के अनुसार, हथियाथल निवासी महिला की बेटी 18 अक्तूबर को सुबह करीब 10:30 बजे घर से रुड़की स्थित चर्च में प्रार्थना के लिए पैदल जा रही थी। आरोप है कि गांव से बाहर नहर की पटरी पर अवनीश और विक्रम ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर छेड़खानी करते हुए उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि युवकों ने युवती को समाज में बदनाम करने और उसकी शादी नहीं होने देने की धमकी भी दी। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोप है कि इस दौरान अवनीश ने युवती के सिर पर थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों आरोपी युवती और उसके परिवार को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता की मां के मुताबिक घटना के बाद से बेटी और परिवार के लोग डरे हुए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कार्यकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हथियाथल निवासी अवनीश और विक्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।