फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered for luring away a young woman

Roorkee News: युवती काे बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for luring away a young woman
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री को सहारनपुर निवासी एक युवक सोमवार को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों की ओर से अपने स्तर पर काफी तलाश किए जाने के बावजूद दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कुछ संदिग्ध फोन नंबरों का रिकॉर्ड भी पुलिस की ओर से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed