सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police conducted 2,000 verifications in a month and took action against 500

Roorkee News: एक माह में पुलिस ने किए दो हजार सत्यापन, 500 पर कार्रवाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police conducted 2,000 verifications in a month and took action against 500
विज्ञापन
आपराधिक वारदातों की रोकथाम और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस का सत्यापन अभियान असर दिखा रहा है। एक माह में ही पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में दो हजार से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया है। सत्यापन नहीं कराने पर 500 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Trending Videos




कुछ समय में आपराधिक वारदातें बढ़ीं हैं। कई मामलों में बाहरी व्यक्तियों की भूमिका की भी बात सामने आई है। इसे देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पूरे जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लक्सर क्षेत्र में पुलिस के सत्यापन अभियान का असर नजर आ रहा है। एक माह में पुलिस ने किराए के मकान, होटल, ढाबे, गन्ना कोल्हू, छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयों सहित प्रतिष्ठानों पर चलाए गए सघन अभियान में दो हजार से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन नहीं कराने पर 500 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूला गया। गंभीर लापरवाही के मामलों में 26 लोगों पर 10 - 10 हजार का जुर्माना लगाते हुए चालान किए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दूसरे शहरों से आकर रह रहे लोगों के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाया गया है। लोगों को सत्यापन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed