फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rs 1.50 lakh swindled under the pretext of providing a job; case registered

Roorkee News: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 05:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.50 lakh swindled under the pretext of providing a job; case registered
एडीओ बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर केहड़ा निवासी अनिल शर्मा से 1.50 लाख की रकम हड़प ली गई। आरोपी किमराडी, सतपुरी जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी विक्रम सिंह ने सचिवालय में जान-पहचान की बात कहते हुए उनके इंजीनियर पुत्र की संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख की रकम मांगी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने तहरीर में बताया कि उनके पिता की लक्सर नगर में दुकान है। विक्रम सिंह का यहां आना-जाना था। दुकान पर आने-जाने के दौरान उनकी पहचान हो गई। आरोपी ने स्वयं को खानपुर में एडीओ के पद पर तैनात बताया। अनिल के अनुसार, उनके बेटे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैै।
विज्ञापन

विक्रम ने उन्हें बताया कि उसकी सचिवालय में अच्छी जान पहचान है। वह उनके बेटे की संविदा पर नौकरी लगवा देगे। इसके एवज में उसने चार लाख की मांग की। 1.50 लाख पहले और 2.5 लाख नौकरी लगने के बाद देना उनके बीच तय हो गया। 13 व 14 सितंबर को उन्होंने विक्रम को 50 - 50 हजार रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर को विक्रम में स्वयं को हल्द्वानी में होने की बात कहते हुए विद्यादत्त नामक एक व्यक्ति के खाते में 50 हजार की रकम जमा कराई। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। संदेह होने पर वह विद्यादत्त से बात करके हल्द्वानी पहुंचे। यहां विद्यादत्त ने उन्हें बताया कि वह चाय की दुकान चलाता है।

आरोपी विक्रम स्वयं को बस कंडक्टर बताकर उसकी दुकान पर आता-जाता रहता था। इसी बीच विक्रम भी उन्हें वहां मिल गया। उसने लक्सर पहुंचकर पैसे वापस करने की बात कही लेकिन यहां पहुंचकर उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed