सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sanitation workers' strike continues, talks fail

Roorkee News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, वार्ता विफल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues, talks fail
रामनगर में कूड़े के ढेर में मुंह लगाते मवेशी। - संवाद
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही जिससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। मवेशी कूड़े में मुंह मार रहे हैं और उनकी जान को खतरा बन गया है। मेयर और अधिकारियों ने बैठक की लेकिन करीब दो घंटे चली वार्ता के बावजूद किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी और बातचीत विफल रही।
Trending Videos


हड़ताल के कारण बिगड़ रही सफाई व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार को मेयर अनीता अग्रवाल, मुख्य नगर आयुक्त राकेश तिवारी, सफाई आयोग सदस्य विनय प्रताप सिंह, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल और कई पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर चर्चा की। नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े हुए हैं। उधर, देर शाम नगर आयुक्त राकेश तिवारी, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुद झाड़ू उठाकर नगर निगम कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। मेयर और अधिकारियों ने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही आम जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।



वार्ता में फिर भड़के कर्मचारियों ने लगाए आरोप



वार्ता के दौरान एक बार फिर कर्मचारियों ने निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों पर तरह-तरह के आरोप लगाए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निगम में कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है। चालकों को पैसे लेकर रखा जा रहा है। अपने चहेतों को पदोन्नत किया जा रहा है। जो पुराने कर्मचारी हैं, उनकी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed