सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Technical festival to begin at IIT from today

Roorkee News: आईआईटी में आज से शुरू होगा तकनीकी महोत्सव

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Technical festival to begin at IIT from today
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में 13 से 15 मार्च तक वार्षिक तकनीकी महोत्सव कॉग्निजेंस-2026 का आयोजन होगा। इसमें देश के 3000 से अधिक महाविद्यालयों के करीब 25000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। महोत्सव में 50 से अधिक तकनीकी प्रतियोगिताएं और आयोजन होंगे। काग्निजेंस में आर्मागेडन, फ्लाइट फ्यूरी, स्काइथ सीटीएफ और इनोववेव जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इनमें प्रतिभागियों की रचनात्मकता, अभियांत्रिकी कौशल और समस्या समाधान क्षमता की परीक्षा ली जाएगी। प्रतियोगिताओं के लिए कुल 50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। महोत्सव में 15 से अधिक उद्योग-नेतृत्व वाली कार्यशालाएं और विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos




संस्थान के निदेशक केके पंत ने कहा कि कॉग्निजेंस नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की उस भावना का प्रतिनिधित्व करता है जो संस्थान की पहचान है। वहीं छात्र कल्याण अधिष्ठाता बृजिव त्यागी ने कहा कि यह महोत्सव युवा प्रतिभाओं को सहयोग, विचारों के आदान-प्रदान और भविष्य की तकनीकों से जुड़ने का अवसर देता है। तकनीकी गतिविधियों के साथ-साथ महोत्सव में सामाजिक सरोकारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पर्यावरणीय स्थिरता, मासिक धर्म स्वास्थ्य और ग्रामीण शिक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा महोत्सव में प्रो-नाइट्स के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed