फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers demanded the dissolution of the temple committee

Roorkee News: ग्रामीणों ने की मंदिर समिति भंग करने की मांग

Thu, 20 Aug 2026 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded the dissolution of the temple committee
पंचलेश्वर महादेव मंदिर में लंबे समय से चले आ रहे विवाद और आरोप - प्रत्यारोप के बीच अब ग्रामीणों ने मंदिर समिति को भंग कर नई समिति का गठन किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इसके लिए उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन


पंचेवली स्थित प्राचीन पंचलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर की संपत्ति को खुर्द - बुर्द किए जाने और धन के दुरुपयोग के आरोप लंबे समय से लग रहे हैं। मंदिर से जुड़ा मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। पूर्व में प्रशासन ने मंदिर के संचालन के लिए एक समिति गठित की थी।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने अब उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पूर्व में मंदिर के संचालन के लिए गठित समिति के पदाधिकारियों ने गलत तथ्यों के आधार पर समिति का पंजीकरण कराने का प्रयास किया था लेकिन मामला उजागर होने पर समिति का पंजीकरण नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पर भ्रष्टाचार और गबन के भी आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराए जाने और मंदिर की वर्तमान समिति को भंग कर नई समिति का गठन किए जाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र देने वालों में विनय सैनी, प्रदीप, कुंवरपाल, अनुज, मनोज, तेजपाल, रतिराम, ईश्वरचंद्र सहित कई ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed