{"_id":"68baddaadc1196b9750894a1","slug":"a-group-of-monkeys-attacked-a-woman-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-114869-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर क्षेत्र में बाजार से सामान खरीदकर घर जा रही महिला पर बंदरों के झुंडों ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के चिल्लाने पर बंदर भाग गए।
पूर्वाह्न 11 बजे दिव्यांग संगीता देवी अपने बेटे (12) के साथ बाजार गई थी। सब्जी और अन्य सामान लेकर वह घर लौट रही थी तभी खांखरा गदेरे में बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह बच्चे को बचाया। महिला की बांह पर गहरा जख्म हो गया साथ ही कपड़े भी फट गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बंदर भाग गया। इसके बाद महिला बच्चे के साथ अस्पताल पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र दत्त नौटियाल, मदन सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, मदन अग्रवाल, पूर्व जिपं सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि बंदर झुंड में आकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए त्वरित इंतजाम करने की मांग की। संवाद

Trending Videos