{"_id":"6afb0874af365726730a5030","slug":"adopt-local-products-for-the-development-of-the-mountains-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122206-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पहाड़ के विकास के लिए स्थानीय उत्पाद अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पहाड़ के विकास के लिए स्थानीय उत्पाद अपनाएं
Mon, 16 Nov 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- --
चोपता। तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों के कार्यक्रम और विकासपरक चर्चाओं की धूम रही। मुख्य अतिथि सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने पहाड़ के समग्र विकास के लिए स्थानीय उत्पादों, बागवानी और आधुनिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। सोमवार को मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात महिला मंगल दल की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झुमेला, कीर्तन लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, सम्पन्न नेगी, मेला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन मेवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण बर्त्वाल, सचिव विरेंद्र कुनियाल, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, यूकेडी नेता भूपेंद्र भंडारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान सरोजनी देवी, साधना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद