{"_id":"6a54bf6f41f020723d0ea850","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-construction-of-the-chaumasi-kedarnath-road-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119645-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: चौमासी-केदारनाथ मार्ग निर्माण में अनियमितता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: चौमासी-केदारनाथ मार्ग निर्माण में अनियमितता के आरोप
Mon, 13 Jul 2026 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के लोगों ने चौमासी-केदारनाथ पैदल मार्ग के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के सुधार के नाम पर गुणवत्ता से समझौता कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
वर्ष 2024 में चौमासी-केदारनाथ पैदल मार्ग के सुधार के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। तकनीकी विशेषज्ञता नहीं होने के कारण वन विभाग ने निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया जिसके बाद ऊखीमठ डिवीजन ने काम शुरू किया। चौमासी के पूर्व प्रधान मुलायम सिंह और कोटमा निवासी ओमप्रकाश भट्ट ने आरोप लगाया कि विभाग ने पुराने मार्ग पर केवल लीपापोती कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश प्रकाश नैथानी ने बताया कि मार्ग का निर्माण कार्य जारी है। बरसात के कारण जो कमियां सामने आ रही हैं उन्हें बारिश के बाद ठीक कराया जाएगा। विभागीय टीम को निरीक्षण के लिए क्षेत्र में भेजा गया है।