फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand to make Bhiri-Makku band road a national highway

Rudraprayag News: भीरी-मक्कू बैंड मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग

Thu, 15 Oct 2026 03:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 15 Oct 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Bhiri-Makku band road a national highway
रुद्रप्रयाग। राज्य मार्ग 97 भीरी से मक्कू बैंड तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठी है। ग्राम पंचायत पाब-जगपुड़ा के प्रधान एवं प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजकर इस संबंध में पहल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 107 से निकलकर मक्कू बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 107ए से जुड़ता है। इस मार्ग से चोपता और मक्कू स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल तक पहुंचा जाता है। इसके अलावा 12 से अधिक ग्राम पंचायतों और दो जिला पंचायत क्षेत्रों की आवाजाही भी इसी मार्ग पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस मार्ग से केदारनाथ, बदरीनाथ और तुंगनाथ धाम के लिए यातायात संचालित होता है। उन्होंने इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed