Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Equipment worth Rs 1.80 crore will be procured for CHC Ukhimath.

Rudraprayag News: सीएचसी ऊखीमठ के लिए 1.80 करोड़ से खरीदे जाएंगे उपकरण

Wed, 04 Nov 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 04 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Equipment worth Rs 1.80 crore will be procured for CHC Ukhimath.
30 बेड के अस्पताल को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप विकसित करने की तैयारी
विज्ञापन

केदारनाथ विधायक ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। लंबे इंतजार के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत हुए ऊखीमठ अस्पताल में अब स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की तैयारी भी शुरू हो गई है। अस्पताल को 30 बेड की क्षमता के अनुरूप विकसित करने के लिए 1.80 करोड़ रुपये से अधिक के चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1 करोड़ 80 लाख 38 हजार 392 रुपये का आगणन तैयार किया है। साथ ही अस्पताल में फिजीशियन की तैनाती भी हो चुकी है। अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की कवायद भी विभागीय स्तर पर तेज हो गई है।

सीएचसी में फिजीशियन डॉ. किरन रावत की तैनाती हो चुकी है। वहीं आईपीएचएस मानकों के अनुरूप आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गोपाल सजवाण ने बताया कि उच्चीकरण का शासनादेश जारी होने के बाद अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी से मुलाकात कर सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशक को पत्र भी सौंपा। उन्होंने भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed