{"_id":"6a9e910490a45985000c09c2","slug":"kedarnath-pilgrim-dies-after-falling-into-a-gorge-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120730-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ : खाई में गिरने से यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ : खाई में गिरने से यात्री की मौत
Mon, 07 Sep 2026 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गदेरे के समीप खाई में गिरने से एक यात्री की मौत हो गई।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे महाराष्ट्र से केदारनाथ यात्रा पर आए एक यात्री छौड़ी गदेरे के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड तथा डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि टीम ने यात्री को खाई से निकालकर गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यशवंत किसनराव थोरात (59) निवासी एसएन. 47, लेन नंबर एक, गणेशनगर, सुंदरबाई मराठे, पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव जिला अस्पताल लाया जा रहा है। संवाद