सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Keep dry ration packets ready for disaster situations

Rudraprayag News: आपदा की स्थिति के लिए ड्राई राशन के पैकेट रखें तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 01 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Keep dry ration packets ready for disaster situations
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

आयुक्त गढ़वाल ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
साइनेज, चेतावनी बोर्ड और आवश्यक बैरिकेडिंग लगाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने केदारनाथ धाम कीयात्रा व्यवस्थाओं व आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा को लेकर अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदारी से कार्य करें जिससे यात्री सुखद संदेश देवभूमि से लेकर जाए। उन्होंने आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों के लिए आवश्यक राशन सामग्री, ड्राई राशन के पैकेट तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल, विद्युत, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा व मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने शौचालयों में स्वच्छता, पर्याप्त सफाई कार्मिकों की तैनाती, सफाई सामग्री व पानी की उपलब्धता के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से नियमित निरीक्षण कराने को कहा। उन्होंने मध्यमहेश्वर व दूरस्थ संवेदनशील क्षेत्रों में साइनेज, चेतावनी बोर्ड व आवश्यक बैरिकेडिंग लगाने, सोनप्रयाग व अन्य यात्रा प्रवेश स्थानों पर भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों की रोकथाम करनी जरूरी है। बैठक में डीएम विशाल मिश्रा बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार दर्शन कर चुके हैं। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम श्याम सिंह राणा, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष रावत, ईई एनएच ओंकार पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी केएस. कोहली, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed