{"_id":"6a22da5b272e42d42205f120","slug":"passengers-travelling-on-the-under-construction-bhimbali-kedarnath-route-were-stopped-by-the-administration-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118958-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: निर्माणाधीन भीमबली-केदारनाथ मार्ग से जा रहे यात्री, प्रशासन ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: निर्माणाधीन भीमबली-केदारनाथ मार्ग से जा रहे यात्री, प्रशासन ने लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ पैदल मार्ग अभी यात्रियों के लिए नहीं खोला गया है। फिर भी यात्री इस मार्ग से जा रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि मार्ग पर अभी निर्माण कार्य जारी है और यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। क्षेत्र में लगातार पत्थर गिरने, ढलानों के खिसकने और अन्य प्राकृतिक जोखिम बने हुए हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों और अन्य हितधारकों की ओर से भी मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी। इसके बाद प्रशासन ने प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी ने पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को मार्ग पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों से केवल अधिकृत और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।