{"_id":"6abcf4a561c67c98430ee975","slug":"providing-information-about-schemes-to-villagers-through-musical-plays-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121281-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गीत-नाट्य से ग्रामीणों को दे रहे योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गीत-नाट्य से ग्रामीणों को दे रहे योजनाओं की जानकारी
Wed, 30 Sep 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना विभाग की ओर से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल बच्छणस्यूं मंडाण ग्रुप गीत-नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गांवों में जाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। कलाकार लोकगीत और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से योजनाओं के लाभ, पात्रता और उद्देश्यों की जानकारी सरल भाषा में लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल टमटा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे माह विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोक कला और गीत-नाट्य के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा रही है। संवाद