{"_id":"69d644358db44e5bb301e49c","slug":"saina-pawan-win-badminton-singles-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117809-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बैडमिंटन के एकल मुकाबले में सायना, पवन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बैडमिंटन के एकल मुकाबले में सायना, पवन विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को क्रीड़ा भवन में शुरू हुई। प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों में छात्रा वर्ग में सायना विजेता और नैना उपविजेता रहीं। छात्र वर्ग में पवन कोठियाल विजेता और नवीन उपविजेता रहे। युगल प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में सायना और शिवानी की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि आरती और पायल उपविजेता रहीं। छात्र वर्ग में पवन और हिमांक प्रथम तथा नवीन व रितेश द्वितीय स्थान पर रहे। शिक्षक प्रमोद रावत ने सभी टीमों के अंकों के आधार पर परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अंजना फरस्वाण, जितेंद्र रावत, दीपक रावत, परमजीत सिंह रहे। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन, गणेश गोस्वामी, सह सचिव संजना आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद
Trending Videos