{"_id":"6abcf06c41ec93e4c1048288","slug":"sanitation-worker-found-absent-during-inspection-cmo-seeks-explanation-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121283-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिला सफाई कर्मी, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिला सफाई कर्मी, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 30 Sep 2026 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वाड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली और सफाई कर्मी भी अनुपस्थित मिला। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मी का स्पष्टीकरण तलब किया।
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल नाथ को उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित रखने और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र का पेयजल कनेक्शन टूटा मिला। सीएमओ ने जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर कनेक्शन जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया और पुराने भवनों में मरम्मतीकरण की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि जिला योजना मद से जल्द भवनों का मरम्मतीकरण कराया जाएगा। संवाद