सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two-member committee constituted to investigate the burning of medicines.

Rudraprayag News: दवाएं जलाने के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 20 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Two-member committee constituted to investigate the burning of medicines.
विज्ञापन
फॉलोअप

थराली सीएचसी परिसर के पास भारी मात्रा में दवाएं और रैपर जले मिले थे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कर्णप्रयाग। थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के पास भारी मात्रा में सरकारी दवाएं एवं उनके रैपर जलाए जाने के मामले में विभाग ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। विभागीय अफसरों के अनुसार जांच रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
थराली सीएचसी परिसर के पास भारी मात्रा में दवाएं एवं रैपर जले हुए मिले थे। बताया जा रहा है कि दवाएं एक्सपायरी हो गई थीं मगर इनका बायोमेडिकल वेस्ट प्रक्रिया के तहत निस्तारण नहीं किया गया और जला दिया गया। मगर इन्हें किसने जलाया इसका पता नहीं लग पाया है। लोगों का कहना है कि अस्पतालों में कई बार चिकित्सक बाहर की दवाएं लिखते हैं जबकि अस्पताल में मौजूद सरकारी दवाओं को इस तरह जलाया जा रहा है। मामले में चमोली जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर जल्द जांच करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि समिति में कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित एवं कर्णप्रयाग अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार मिश्रा को समिति में शामिल गया है। समिति जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी उसके बाद अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed