फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ultrasound services stalled at CHC

Rudraprayag News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप

Sun, 26 Jul 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 26 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound services stalled at CHC
अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने और सोनोलॉजिस्ट के तबादले से अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप हो गई हैं। ऐसे में क्षेत्र की महिलाओं और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर न मिलने पर भौंसाल निवासी अंजलि झिंकवाण को इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग व हायर सेंटर जाना पड़ा जबकि मक्कूमठ निवासी नवीन मैठाणी को परिजनों का अल्ट्रासाउंड कराए बिना ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व सभासद विजया देवी गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण व कृषि कार्यों में व्यस्त महिलाओं के लिए नजदीकी सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ का न होना बड़ी परेशानी का सबब है। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अक्षिता ममगाई ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और विभाग स्तर पर इन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed