फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A Kho-Kho competition will be held in Chamba on the 26th and 27th.

Tehri News: चंबा में 26 व 27 को खो-खो प्रतियोगिता होगी

Thu, 22 Oct 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 22 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
A Kho-Kho competition will be held in Chamba on the 26th and 27th.
नई टिहरी। खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की पहल पर 26 व 27 अक्तूबर को बालक ओपन वर्ग में अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न होगी। प्रतियोगिता श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज चंबा में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम में 10 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर सहित कुल 11 सदस्य शामिल रहेंगे। खिलाडियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति व विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर को विभागीय मानकों के अनुसार आने-जाने का किराया, भोजन, आवास एवं अन्य अनुमन्य व्यय की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी व टीम मैनेजर अपनी सहमति 25 अक्तूबर तक प्रशिक्षक राजीव पेटवाल के मोबाइल नंबर 9634792925 पर दर्ज करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed