{"_id":"6adf4e99825a7138ad012873","slug":"car-falls-into-a-ravine-and-gets-stuck-in-a-tree-husband-and-wife-remain-safe-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122047-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कार खाई में गिरने से पेड़ पर अटकी कार, पति-पत्नी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कार खाई में गिरने से पेड़ पर अटकी कार, पति-पत्नी सुरक्षित
Mon, 26 Oct 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है
चंबा (टिहरी)। जिला मुख्यालय नई टिहरी से ऋषिकेश जा रही एक कार भाेनाबागी से आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिर कर एक पेड़ पर अटक गई जिससे कार में सवार पति-पत्नी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। कार दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को कार सवार मधु पैन्यूली (55) और उनके पति हरिश्चंद्र पैन्यूली निवासी विनोद विहार काॅलोनी, खत्री रोड श्यामपुर ऋषिकेश जिला देहरादून नई टिहरी से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार भोनाबागी से आगे अनियंत्रित होकर बैरिकेटिंग से टकराने के बाद करीब 50 मीटर नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई जिससे पति-पत्नी की जान बच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को खाई से निकालकर 108 सेवा से जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। दोनों को हल्की चोटें आई है।
कार-स्कूटी की भिड़ंत में मां-बेटा घायल
नैनबाग (टिहरी)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कार और स्कूटी की भिड़ंत होने से स्कूटी सवार मां-बेटा घायल हो गए। इस मौके पर पहुंचे लोगों ने चोटिल स्कूटर सवारों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया है। थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि स्कूटी सवार लोकपाल सिंह (37) पुत्र बलबीर सिंह और मुन्नी देवी (60) पत्नी बलबीर सिंह निवासी धारकोट बनचौरा उत्तरकाशी से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान यमुनोत्री की तरफ जा रहे कार चालक विशाल सिंह निवासी विकास नगर देहरादून ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले का निस्तारण करा दिया। संवाद