{"_id":"6ae9e3975006f3dbab0eeb18","slug":"complete-the-work-on-sports-grounds-and-infrastructure-development-soon-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122191-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: खेल मैदान और अवस्थापन विकास का कार्य जल्द पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: खेल मैदान और अवस्थापन विकास का कार्य जल्द पूरा करें
Tue, 03 Nov 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में खेल मैदानों के निर्माण और खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर चर्चा की गई। उन्होंने लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।
बैठक में युवा कल्याण विभाग द्वारा केंद्र पोषित विशेष सहायता योजना (पूंजीगत निवेश) के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। बताया गया कि देवप्रयाग के चंद्रबदनी मिनि स्टेडियम में शेड और दर्शकदीर्घा निर्माण, बमाणा में ओपन जिम स्थापना, प्रतापनगर के रैका में खेल मैदान निर्माण, भिलंगना के घनसाली, सांकरी, जाख-नैलचामी और ब्लॉक कार्यालय परिसर में विभिन्न खेल अवस्थापना कार्य, चंबा के तुंगोली, दिखोलगांव और बौराड़ी स्टेडियम, जाखणीधार के मंदार और सेमंडीधार, थौलधार के गैर नगुण, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट और कीर्तिनगर के बाघसैण मिनी स्टेडियम में निर्माण एवं विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
डीएम ने कहा कि खेल मैदान बनाते समय खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखें। खेल मैदानों में फेंसिंग, सुरक्षा दीवार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। बौराड़ी स्टेडियम में निर्माणाधीन कार्य नवंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता और युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया आदि मौजूद थे।