फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress is trying to erode public trust in government institutions: President

सरकारी संस्थाओं से लोगों का भरोसा कम करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : अध्यक्ष

Mon, 28 Sep 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 28 Sep 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Congress is trying to erode public trust in government institutions: President
एसआईआर में बीएलओ घर-घर जाकर अपडेट कर रहे हैं मतदाता सूची
विज्ञापन

नई टिहरी। भाजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 2025 से किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम सूची में अपडेट कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है।
जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है। मतदाताओं की सूची अपडेट करने को लेकर कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोगों का सरकारी संस्थाओं से भरोसा कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

26 सितंबर को चुनाव आयोग ने संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट किया है, कि एसआईआर का कार्य करने का निर्णय सर्वसम्मत से लिया गया है। बावजूद कांग्रेस झूठ फैलाने से बाज नहीं आ रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 2025 से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट कर रहे हैं। फार्म-6 में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मौके पर महामंत्री बलवंत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, गोविंद रावत, राजेंद्र डोभाल, विजय कठैत, नीरज खत्री, जयेंद्र पंवार और सुशील कुमार बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed