फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jama Masjid Committee stages sit-in protest demanding a medical college.

Tehri News: मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर जामा मस्जिद कमेटी बैठी धरने पर

Mon, 21 Sep 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 21 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Jama Masjid Committee stages sit-in protest demanding a medical college.
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 37 वें दिन जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी एवं अल्पसंख्यक सेवा समिति से जुड़े लोग क्रमिक अनशन और धरने पर बैठे।
विज्ञापन

बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को 21 वें दिन मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, नफीस खान, जमीर अहमद क्रमिक अनशन बैठे। अल्पसंख्यक सेवा समिति के अध्यक्ष मुशर्रफ और इंतजामिया कमेटी के पूर्व सदर मुश्ताक ने सरकार से शीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा पूरी करने की मांग की। भाजपा नेता जीत राम भट्ट का 51वें दिन भी सत्याग्रह जारी रहा।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला और लखवीर चौहान ने लोगों से सहयोग मांगा। समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल ने सरकार से जन भावनाओं के अनुरूप शीघ्र मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर अशद आलम, मो़ परवेज, सरताज अली, सदाकत अली, बाबू हसन, असद अली, बशीर अहमद, नसीम सिद्दीकी, आसिफ खान, मुतीन सिद्दीकी, शहजाद बख्श, मो़ इसरार, मुकीम खान, फहाद शेख, देवेंद्र नौटियाल, कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed