फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Stalled compensation files will now be heard at the tehsil level.

Tehri News: मुआवजे की अटकी फाइलों पर अब तहसील स्तर पर होगी सुनवाई

Thu, 17 Sep 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 17 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Stalled compensation files will now be heard at the tehsil level.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। सड़क निर्माण से प्रभावित टिहरी जिले के प्रभावित सैकड़ों काश्तकारों के लिए राहतभरी खबर है। मुआवाजा भुगतान के लिए काश्तकारों को लोनिवि और पीएमजीएसवाई कार्यालय के अनावश्यक चक्कर काटने से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। मुआवजा भुगतान के लिए जिला प्रशासन ने अब प्रत्येक तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का रोस्टर जारी कर दिया है।
शिविर के माध्यम से तहसील स्तर पर ही काश्तकारों का मुआवजा भुगतान समस्या का सामधान किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम में सर्वाधिक शिकायतें सड़क निर्माण के बाद मुआवजा भुगतान नहीं होने की दर्ज होती है। मुआवजा भुगतान संबंधी कई समस्याओं का लंबे समय तक भी निस्तारण न होने से जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ती जा रही थी। काश्तकारों की समस्या का संज्ञान लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के मामले में संबंधित विभागों को विशेष शिविर आयोजित कर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिविर में लोनिवि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में प्रभावित काश्तकारों के मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम नीतिका ने कार्यदायी संस्थाओं को प्रत्येक मोटर मार्ग का नाम, प्रभावित ग्राम, काश्तकारों के नाम और देय मुआवजा धनराशि की सूची शिविर से दो दिन पहले संबंधित एसडीएम या तहसीलदार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित काश्तकारों को भी शिविर की सूचना कम से कम तीन दिन पहले अनिवार्य रूप से देने को कहा गया है। 21 सितंबर को नई टिहरी और कीर्तिनगर, 22 सितंबर को नरेंद्रनगर और घनसाली, 23 सितंबर को धनोल्टी और प्रतापनगर, 24 सितंबर को नैनबाग और कंडीसौड़, 25 सितंबर को बालगंगा और देवप्रयाग, 26 सितंबर को गजा और जाखणीधार तथा 28 सितंबर को उप तहसील मदननेगी और पावकी देवी में शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed