सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Ramlila Committee organized a morning procession in the town on the occasion of the Hindu New Year.

Tehri News: रामलीला समिति ने हिंदू नववर्ष पर नगर में निकाली प्रभातफेरी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 19 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The Ramlila Committee organized a morning procession in the town on the occasion of the Hindu New Year.
विज्ञापन
नई टिहरी। नव युवक अभियनय श्रीकृष्ण लीला समिति 1952 टिहरी ने हिंदू नववर्ष पर नव दुर्गा मंदिर से प्रभात फेरी निकालकर बौराड़ी स्टेडियम स्थिति रामलीला मंच में हवन पूजन कर नगर के सुख-समृद्धि की कामना की।
Trending Videos

रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि हिंदू चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र भी शुरू होते है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन और जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। इससे पूर्व रामलीला समिति से जुड़े लोगों ने और फुलवारी (फुलदेई) बच्चों ने गीता भवन, जानकी मंदिर, सतेश्वर महादेव होते हुए बौराड़ी स्टेडियम तक प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने मंदिरों की देहरी पर फूल डाले। रामलीला मंच में हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रामलीला समिति उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, महासचिव अमित पंत, सभासद उर्मिला राणा, मनोज शाह, अनुराग पंत, आमोद नौटियाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed