सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two more youths arrested in Ketan murder case

Tehri News: केतन हत्याकांड में शामिल दो और युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 11 Jun 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Two more youths arrested in Ketan murder case
विज्ञापन
केतन हत्याकांड में शामिल दो और युवक गिरफ्तार

नई टिहरी। लंबगांव थाना क्षेत्र में दलित युवक की हत्या में पंजीकृत अभियोग के तहत पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो लोगाें को पहले ही गिरफ्तार कर दिए गए थे। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि हत्याकांड में पुलिस निष्पक्ष जांच कर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
लंबगांव थाना क्षेत्र में सात जून की रात को प्रेम-प्रसंग के मामले में देवल निवासी युवक केतन लाल (18) की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग के लिए बौराड़ी अस्पताल में धरना दिया। पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा मिलने पर ही परिजनों ने 10 जून को शव का दाहसंस्कार किया। एसएसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त सचिन पंवार (27) निवासी खोलगढ़ वल्ला तहसील प्रतापनगर को 11 जून को सुबह साढ़े आठ बजे चौंधार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन चालक बताया गया है। जबकि चौथे अभियुक्त के रूप में सुमित प्रसाद निवासी ग्राम धान्यो थाना अगस्त्यमुनि जिला रुद्रप्रयाग (21) को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि अभियुक्त मुख्य आरोपी यशवीर पंवार के साथ जेसीबी चालक है। वह खोलगढ़ में आरोपी के मकान में किराये पर रहता है। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर निष्पक्ष रूप से विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed