फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   70 'Lakhpati Didis' felicitated in Khatima.

Udham Singh Nagar News: खटीमा में 70 लखपति दीदियों को किया सम्मानित

Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
70 'Lakhpati Didis' felicitated in Khatima.
खटीमा। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में 70 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता व आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त उत्तराखंड की नींव हैं। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर कृषि पशुपालन हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। वहां पर दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना, नीलू गुप्ता, रेखा सोनकर, विमला बिष्ट, भागीरथी खोलिया, पूनम राणा, प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, जानकी गोस्वामी, माया जोशी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed