Khatima: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को मुख्य चौराहे पर कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विधायक कापड़ी ने कहा कि महंगाई चरम है और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। एक समय था जब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलिंडर का दाम कम था और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जनता की पहुंच में थीं लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। विधायक ने कहा कि किसान आज खाद की समस्या से जूझ रहे हैं ।
कांग्रेस आम जनता, किसानों, युवाओं और व्यापारियों के मुद्दों को उठाती रहेगी और जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रहेगा। वहां रेखा सोनकर, उमेश राठौर, नीरज कन्याल, नरेंद्र आर्य, दीपक मुडेला, विनोद चंद, राजकिशोर सक्सेना, मान सिंह आदि थे।