सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The trend of youth increasing in UG-PG

Udham Singh Nagar News: यूजी-पीजी में बढ़ रहा युवाओं का रुझान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The trend of youth increasing in UG-PG
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) केंद्र से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। एक दशक से जनवरी सत्र की अपेक्षा जुलाई सत्र में युवा अधिक प्रवेश ले रहे हैं। वर्ष 2014 में राधेहरि पीजी कॉलेज में यूओयू की ओर से क्षेत्र के युवाओं की सुविधा के लिए अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, योग, स्पेशल बीएड आदि की पढ़ाई होती हैं। इस केंद्र से मेरिट में कम अंक लाने वाले, पदोन्नति के लिए, नौकरी करने वाले युवा प्रवेश लेकर आगे पढ़ाई घर बैठे कर लेते हैं। परीक्षा कराने के लिए केंद्र में स्टाफ पर्याप्त है। केंद्र पर साल में दो बार जुलाई सत्र में सबसे अधिक प्रवेश होते हैं। इससे वंचित युवा जनवरी सत्र में प्रवेश करा लेते हैं।
Trending Videos

बढ़ रही विद्यार्थियों की संख्या



जनवरी 2020 में 167, जुलाई में 1317

जनवरी 2021 में 203, जुलाई में 1044



जनवरी 2022 में 448, जुलाई में 997

जनवरी 2023 में 559, जुलाई 892



जनवरी 2024 में 650, जुलाई में 777

जनवरी 2025 में 510, जुलाई में 639



जनवरी 2026 में अब तक 533 प्रवेश

कोट :

राधेहरि कॉलेज में 2014 में यूओयू केंद्र स्थापित है। जनवरी 2022 से सेमेस्टर प्रणाली शुरू हुई है। जुलाई सत्र में प्रवेश अधिक होते हैं। यह केंद्र हल्द्वानी क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन संचालित हैं। इस केंद्र से यूजी, पीजी, योग, स्पेशल बीएड की पढ़ाई होती हैं। - प्रो. महीपाल सिंह, समन्वयक, अध्ययन केंद्र यूओयू, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed