फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Foundation stone laying and inauguration of development works worth Rs 42 crore

Udham Singh Nagar News: 42 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laying and inauguration of development works worth Rs 42 crore
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में 42 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा सोमवार को नगर निगम परिसर में करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में एक करोड़ 80 लाख की लागत से 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन, एक करोड़ 97 लाख की लागत से सड़क किनारे टाइल्स फुटपाथ, 7 करोड़ 15 लाख की लागत के पांच वेडिंग जोन व 20 करोड़ 43 लाख लागत की 77 सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं सुबह लगभग 11 बजे नगर निगम परिसर में जन-जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा होंगे। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री 13 करोड़ के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही निगम परिसर में आयोजित विभिन्न विभागों के शिविर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed