फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hopes of recognition for Rudrapur Medical College are raised

उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मान्यता की उम्मीदें जगीं, एकेडमिक ब्लॉक का काम पूरा

Wed, 16 Sep 2026 12:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 16 Sep 2026 12:26 PM IST
सार

पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने से तराई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की 50 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है। रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए शासन स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
Hopes of recognition for Rudrapur Medical College are raised
राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ के मेडिकल काॅलेज को मान्यता मिलने से तराई की उम्मीदों को भी पंख लगे हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इसी शैक्षणिक सत्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस की 50 सीटों पर प्रेवश की अनुमति दे दी है। अब रुद्रपुर के लिए शासन स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार भवनों का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और साल के अंत तक सभी भवन चिकित्सा शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी भी तेज हो गई है। एक बिल्डिंग को पढ़ाई के लिहाज से पूर्ण कर लिया गया है।

विज्ञापन

अब तक हो चुके ये काम
600 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, 500 बेड का संबद्ध चिकित्सालय, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल, फैकल्टी के लिए आवासीय भवन और अत्याधुनिक लैब बनाई जा रही हैं। भवनों में एंट्री के लिए मुख्य गेट बनने लगा है। अधिकारियों के अनुसार भवन का स्ट्रक्चर वर्क 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है और फिनिशिंग, बिजली, पानी, लिफ्ट और मेडिकल गैस पाइपलाइन का काम अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ाया
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो दिसंबर तक भवन का काम पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर प्रशासन का फोकस है। एनएमसी के मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है। कॉलेज प्रशासन ने इस सत्र से पहले बैच के लिए एनएमसी से मान्यता लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भारत सरकार के समक्ष अंतिम आवेदन करना होगा। फैकल्टी एक क्लस्टर को पूरा तरह से तैयार कर उसमें पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed