{"_id":"6a8ea0092d446b58ec01be44","slug":"huge-quantity-of-lisa-recovered-from-tourist-bus-in-bazpur-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: काशीपुर हाईवे पर टूरिस्ट बस से भारी मात्रा में लीसा बरामद, पुलिस ने यात्रियों से शुरू की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: काशीपुर हाईवे पर टूरिस्ट बस से भारी मात्रा में लीसा बरामद, पुलिस ने यात्रियों से शुरू की पूछताछ
Wed, 26 Aug 2026 01:43 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:43 PM IST
सार
काशीपुर हाईवे पर छोई मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टूरिस्ट बस से भारी मात्रा में लीसा बरामद किया। सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस को रोककर तलाशी ली और लीसा जब्त कर लिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर हाईवे पर छोई मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने टूरिस्ट बस से भारी मात्रा में लीसा बरामद किया। सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी में बस से बड़ी मात्रा में लीसा बरामद होने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने बरामद लीसा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लीसा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही बस में सवार लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध रूप से वन उपज के परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में बरामद लीसा की मात्रा और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन