सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Negligence of minors cost woman her life

Udham Singh Nagar News: नाबालिगों की लापरवाही महिला की जान पर भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Negligence of minors cost woman her life
विज्ञापन
शक्तिफार्म। एक बाइक पर सवार चार नाबालिग छात्रों की लापरवाही 58 वर्षीय गीता के जीवन पर भारी पड़ गई। शुक्रवार सुबह बाइक की टक्कर से घायल गीता की उसी दिन देर रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
Trending Videos


शुक्रवार सुबह दोंदा गांव निवासी चार नाबालिग छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर नगर के एक इंटर काॅलेज में पढ़ाई करने जा रहे थे। स्कूल के रास्ते गुरुग्राम गांव में बुजुर्ग महिला गीता माल पत्नी अनिल सड़क किनारे खड़ी होकर एक अन्य महिला से बात कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आई बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके नाक, कान और गले से खून बहने लगा। परिजन घायल को सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय ले गए। वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर हल्द्वानी और बरेली के अस्पतालों में देर रात तक इलाज के लिए भटकते रहे। हर अस्पताल से नाउम्मीदी मिलने पर परिजन रात को ही घायल को लेकर घर पहुंचे। यहां कुछ ही देर में गीता ने दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर चौकी पुलिस ने शव को सितारगंज अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




स्कूल में बाइक लाने पर होगी कार्रवाई

शक्तिफार्म। स्कूली बच्चों की बाइक की टक्कर से महिला की मौत होने से स्कूलों ने सख्त रवैया अपनाया है। पीएमश्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बीएम तिवारी ने शनिवार को प्रार्थना सभा में छात्रों को हिदायत देते हुए कहा कि बाइक से स्कूल आने पर पुलिस से शिकायत की जाएगी। कुछ ऐसी ही हिदायत जीआईसी गुरुग्राम, अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज रुदपुर और आदर्श बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों ने भी छात्र-छात्राओं को दी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed