{"_id":"69886256cc280045bb02319d","slug":"video-this-years-budget-is-the-foundation-for-bringing-india-into-the-category-of-developed-india-in-2047-bhatt-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: 2047 में विकसित भारत की श्रेणी में लाने की नींव है इस बार का बजट:भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: 2047 में विकसित भारत की श्रेणी में लाने की नींव है इस बार का बजट:भट्ट
गायत्री जोशी
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:45 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने इस बार के बजट को वर्ष 2047 में विकसित भारत की श्रेणी में लाने की नींव बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बार का बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और वैज्ञानिकों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सांसद भट्ट ने कहा कि देश अभी विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है। जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल कर लेगा। कहा कि उत्तराखंड में रेल विकास को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण इतिहास बनने जा रहा है। हर बजट में कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए वित्त की व्यवस्था की जा रही है। खटीमा-किच्छा रेल लाइन निर्माण को लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले समय में इसका निर्माण होगा। उड़ान योजना के तहत प्रदेश के कई और क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। मोनो ट्रेन चलाने की भी कवायद हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।