सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: A three-ton statue of Veer Viramdev will be installed on Tunkali Hill.

Jalore News: तीन टन वजनी वीर वीरमदेव की प्रतिमा टुंकाली पहाड़ी पर होगी स्थापित; एयरलिफ्ट करेगी सेना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 09:57 AM IST
Jalore News: A three-ton statue of Veer Viramdev will be installed on Tunkali Hill.
जालोर के गौरवशाली इतिहास और शौर्य परंपरा के प्रतीक वीर वीरमदेव की विशाल प्रतिमा स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। टुंकाली पहाड़ी क्षेत्र में तीन दिनों से चल रहे वैदिक हवन कार्यक्रम की विधिवत पूर्णाहुति शनिवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर भामाशाह परिवार की ओर से पहाड़ी के नीचे 18 इंच ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिसे मुख्य प्रतिमा स्थापना की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है।

मुगल शासक अलाउद्दीन खिलजी की सेना को पराजित करने वाले वीर शासक वीरमदेव की मुख्य प्रतिमा 18 फीट ऊंची और लगभग 3 टन वजनी है। टुंकाली पहाड़ी की चोटी पर स्थान सीमित होने और प्रतिमा के अत्यधिक वजन को देखते हुए इसे सामान्य साधनों से ऊपर ले जाना संभव नहीं है। ऐसे में भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर की सहायता से प्रतिमा को एयरलिफ्ट कर पहाड़ी की चोटी तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल सेना की ओर से एयरलिफ्ट की तिथि तय नहीं हुई है।

वीरमदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मोछाल ने बताया कि प्रतिमा स्थापना से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही सेना की ओर से तारीख निर्धारित की जाएगी, प्रतिमा को टुंकाली पहाड़ी पर स्थापित कर दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री को आमंत्रण भेजा गया है।

प्रतिमा स्थापना के दिन वीर वीरमदेव के शौर्य, पराक्रम और जालोर के ऐतिहासिक संघर्षों पर आधारित पैनोरमा और विशेष बुकलेट का विमोचन भी किया जाएगा, जिसे आमजन को निशुल्क वितरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को जालोर के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है।

वीर वीरमदेव का शौर्यपूर्ण इतिहास
वीर वीरमदेव, जालोर के प्रतापी शासक कान्हड़देव के पुत्र थे। इतिहास में वर्णित है कि उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की सेना को पराजित कर जालोर की रक्षा की थी। यह युद्ध जालोर के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय माना जाता है। लोककथाओं के अनुसार खिलजी की पुत्री फरोजा वीरमदेव की वीरता से प्रभावित थी और उसने विवाह प्रस्ताव भिजवाया था, जिसे वीरमदेव ने अस्वीकार कर स्वाभिमान और मातृभूमि को सर्वोपरि रखा।

ये भी पढ़ें- एक झटके में सब खत्म! तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत और 13 घायल, तड़के 3 बजे तक किया गया रेस्क्यू

10 किलोमीटर दूर से दिखाई देगी प्रतिमा
करीब दो वर्षों में तैयार की गई यह प्रतिमा टुंकाली पहाड़ी पर स्थापित होने के बाद लगभग 10 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देगी। प्रतिमा अष्टधातु से निर्मित है और इसे तीन हिस्सों में तैयार किया गया है। सबसे भारी हिस्सा अश्व है, जिसका वजन करीब 2 टन है। तीनों हिस्सों को ब्रास पेस्ट के माध्यम से जोड़ा गया है। वर्तमान में प्रतिमा जालोर के ग्रेनाइट क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सुरक्षित रखी गई है।

प्रतिमा की कुल ऊंचाई 18 फीट है, जबकि फाउंडेशन की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 6 फीट रखी गई है। इस भव्य प्रतिमा का निर्माण हरिद्वार के प्रसिद्ध मूर्तिकार फकीर चरण परिड़ा ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भी पुराने संसद भवन सहित देश की कई प्रतिष्ठित प्रतिमाओं का निर्माण किया है। वीर वीरमदेव की यह प्रतिमा न केवल जालोर के इतिहास को जीवंत करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत बनेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बीएचयू में छात्राओं का धरना, VIDEO

08 Feb 2026

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता

07 Feb 2026

Meerut: मवाना तहसील पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी, समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

07 Feb 2026

Meerut: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर प्रक्रिया की ली जानकारी

07 Feb 2026

Meerut: वैलेंटाइन वीक को लेकर सज़ा मार्केट, रोज़ डे पर हुआ प्यार का इज़हार, रंग-बिरंगे गुलाब बने पसंद

07 Feb 2026
विज्ञापन

भीतरगांव ब्लाक में बिना प्रस्ताव के पंचायत भवन ढहाया, प्रधान-सचिव पर आरोप

07 Feb 2026

भीतरगांव में खिली सुनहरी धूप, ठंड से मिली राहत, लंगूरों ने भी लिया धूप का आनंद

07 Feb 2026
विज्ञापन

12 घंटे से बंद है साढ़ विद्युत सब स्टेशन से सप्लाई

07 Feb 2026

साढ़ में सड़क हादसा, बाइक सवार जहानाबाद के युवक की मौत

07 Feb 2026

अबकी गर्मी में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात, 26 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

07 Feb 2026

बुजुर्ग मां की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

07 Feb 2026

नवीन गंगा पुल पर सुबह डेढ़ घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान

07 Feb 2026

मरम्मत कार्य से सात घंटे गुल रही 13 मोहल्लों की बिजली

07 Feb 2026

Video: चंदौसी में छेड़छाड़ के आरोपी को थाने के बाहर किशोरी ने जूते से पीटा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

07 Feb 2026

बांदा: लापता बालक की कुकर्म के बाद हत्या, गांव के ही कुछ साथियों पर संदेह

07 Feb 2026

VIDEO: घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में फूटा आक्रोश, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

07 Feb 2026

औरैया: ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा घायल

07 Feb 2026

VIDEO: 'संकट में है किसान', प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की नीतियों पर बोला तीखा हमला

07 Feb 2026

जौनपुर में सीटेट की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार; VIDEO

07 Feb 2026

जगदलपुर: राष्ट्रपति के आगमन के बीच चार जगहों पर आगजनी, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

07 Feb 2026

Datia News: इंदरगढ़ में सरपंच पुत्र की मौत से सनसनी युवक ने अवैध हथियार से खुद को मारी गोली

07 Feb 2026

VIDEO: यशोदा मैया की जय-जयकार से गूंजा नंदगांव, रोशनी से जगमग हुआ नंदबाबा मंदिर; भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

07 Feb 2026

VIDEO: आगरा के होटल में लगी आग, लपटों से फैल गई दहशत; जान बचाकर भागे यात्री

07 Feb 2026

कानपुर: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स सम्मानित

07 Feb 2026

कानपुर: केडीए कॉलोनी में खुलेआम जलाया जा रहा कूड़ा, प्रदूषण फैलने से इलाके के लोग परेशान

07 Feb 2026

कानपुर: चकेरी में बाइक सवार लुटेरों ने महिला से लूटी चेन

07 Feb 2026

कानपुर: सीटीईटी परीक्षा छूटने के बाद श्याम नगर पुल पर लगा जाम

07 Feb 2026

कानपुर: सीटीईटी परीक्षा को कुछ अभ्यर्थी ने कठिन तो कुछ ने सरल बताया

07 Feb 2026

लखनऊ में बालिका कॉलेज के सामने मयखाना, जाम लड़ाते लोग कसते हैं फब्तियां

07 Feb 2026

निर्माण के कुछ माह बाद ही सड़क टूटकर बिखरी, VIDEO

07 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed