{"_id":"6987762384970681db0dc91d","slug":"video-auraiya-truck-collides-with-school-bus-student-injured-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा घायल
बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर गांव पिपरौली शिव बाजार के पास बच्चों को उतार रही स्कूल बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठी कक्षा एक की छात्रा सृष्टि घायल हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायल छात्रा को अस्पताल भेजा।
एक निजी स्कूल की बस शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही पिपरौली शिव बाजार में अनुज कुमार वर्मा के घर के सामने बच्चों को उतारने के लिए रुकी, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे का शीशे चकनाचूर हो गया और पिछली सीट पर बैठे बच्चे सीटों से नीचे गिर पड़े। अचानक हुई भिड़ंत से बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में याकूबपुर निवासी सौरभ की छह वर्षीय बेटी सृष्टि (कक्षा एक) की नाक पर गंभीर चोट आई है। घायल बच्ची को तत्काल निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है। अन्य बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस की पूछताछ में बस चालक अमजद अली ने बताया कि बस में करीब 32 बच्चे सवार थे और वह अपनी साइड में बस को रोक रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।